सुविचार 1678

समय का सदुपयोग….

अपने समय का सर्वोत्तम ढंग से प्रयोग करना एक कला है, किन्तु इसके लिए बड़ी शक्ति की आवश्यकता होती है, अतः इसके लिए धैर्यता, नम्रता, सहनशक्ति के गुण धारण करे और बुद्धि के साथ समय का सदुपयोग करे !!!!

सुविचार 1677

जो बात बीत चुकी, उसको भूल जाओ तुम,

बीती बातों से शिछा लेकर आगे के लिए सदा सावधान रहना सीखो.

सुविचार 1676

विपत्ति का जीवन में आना “पार्ट आफ लाइफ” है और उस विपत्ति में भी मुस्कुरा कर शांति से बाहर निकलना “आर्ट आफ लाइफ” है.

सुविचार 1674

सामान्य हालात में सबके साथ व्यवहारिक रहना, बहुत ही सामान्य सी बात होती है, जबकि विपरीत हालात में सबकी खुशी को ध्यान में रखते हुए, हमारे निर्णय, हमारा व्यवहार लोगों से कैसा रहता है, यही इंसान के असली व्यक्तित्व की पहचान कराता है.

सुविचार 1673

आप कायरता से मरें, इस की अपेछा बहादुरी से प्रहार करते हुए मरना कहीं बेहतर है.
error: Content is protected