हम यह नहीं बता सकते हैं कि समय कब खत्म हो जायेगा. यही वजह है कि समय को अनमोल कहा जाता है. इस पर विजय पाना असंभव है. योजनाबद्ध तरीके से काम कर इसे काबू में जरूर किया जा सकता है.
कई बार हम परिस्थितियों के इतने आदी हो जाते हैं कि बस उसी में जीना सीख लेते हैं, फिर चाहे परिस्थितियां बुरी ही क्यों न हो. बेहतर है कि हम उस परिस्थिति से निकलने के लिए कोशिश करें.