सुविचार 1583

दुःख और मुश्किलें जीवन का एक हिस्सा है, इनका सामना करना सीखिए. ये जीवन भर आती-जाती रहेंगीं.

सुविचार 1582

एक परेशानी आने पर यह जरुरी नहीं कि हमें आगे परेशान ही रहना होगा, हमें हमेशा सामान्य रहने कि कोशिश करनी चाहिए.

सुविचार 1581

अच्छे लोगों की संगत से हमेशा अच्छी बातें ही सीखने को मिलती हैं, क्योंकि हवा जब फूलों से गुजरती है तो वो भी खुशबूदार हो जाती है.

सुविचार 1580

लगन व्यक्ति से वो करवा लेती है, जो वह नहीं कर सकता. साहस व्यक्ति से वो करवाता है, जो वह कर सकता है. किन्तु अनुभव व्यक्ति से वही करवाता है, जो वास्तव में उसे करना चाहिये !!

सुविचार 1579

किसी शांत और विनम्र व्यक्ति से अपनी तुलना करके देखिये,

आपको लगेगा कि आपका घमंड निश्चय ही त्यागने जैसा है.

सुविचार 1578

मनुष्य को सदैव अपने उत्थान की दिशा में कार्य करना चाहिए और यही जीवन शैली होनी चाहिए.

error: Content is protected