सुविचार 1489

अक्सर वही लोग उठाते हैं सूरज पर उंगलियां,

एक जुगनू को छूने की जिनकी औकात नहीं होती..

सुविचार 1488

हर इन्सान की जिन्दगी में कभी न कभी बुरा वक़्त आता है, यह हम पर निर्भर है कि हम उस वक़्त से हार मान जाएँ या उसे ही ताकत बना लें.

सुविचार 1487

मुसीबत में फंसने पर हम अक्सर हार मान लेते हैं. परिस्थितियों के आगे घुटने टेक देते हैं. लेकिन, बिना अपना धैर्य खोये अगर हम कोशिश करेंगे तो मुसीबत में भी अपने लिए रास्ता निकाल सकते हैं.

सुविचार 1486

सूक्तियां अछरों के ऐसे विलछण फूल हैं जो कभी नहीं मुरझाते, जिनकी मोहक सुगंध युग- युग तक मानव मन में ताजगी भरती रहती है.

सुविचार 1485

आने वाला कल कभी नही आता,, वो जब भी आता है तो आज बनकर ही आता है,,

इसलिए आने वाले कल में जो भी अच्छा करने की चाह हो,, उसकी शुरुआत आज से ही करना चाहिए.

सुविचार 1484

जिन बातों से नकारात्मक सोच को बल मिले,

उन बातों से दूर ही रहना चाहिए.

error: Content is protected