सुविचार 1436

सब कुछ नियत समय पर आएगा, यदि आपमें इसके लिए प्रतीक्षा करने का साहस है.

सुविचार 1435

जो चीज एक व्यक्ति के लिए अच्छी हो, जरुरी नहीं कि वह दूसरे के लिए भी अच्छी ही होगी, इसलिए हमेशा वही करना चाहिए, जिसे आप करना चाहते हैं या जिसमे आप अच्छा कर सकते हैं. दूसरों को देख कर अपना लछ्य तय नहीं करना चाहिए.

सुविचार 1434

अगर दिल में कुछ करने का मजबूत जज्बा हो और मेहनत में कोई कसर न छोड़ी जाए तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है. जीवन में अगर सफलता पानी है तो संघर्ष करना जरुरी है.

सुविचार 1433

जीवन_ शून्य से शिखर तक दुःख ..वेदना ….सघर्ष और लोगों के द्वारा आलोचना से भरा है ..

..जीना वो ही सीखता है जो पग पग संभल कर चलता है.

सुविचार 1432

हम हर दिन ज्ञान और सद्भाव की बड़ी- बड़ी बातें सीखते हैं और रोजाना वे बातें हमारे सामने से कई बार गुजरती हैं. हम सब पिंजरे के तोते की तरह बोलते और सुनते रहते हैं, लेकिन उसका कोई असर हमारे वास्तविक जीवन और कार्य पर होता नहीं दिखाई देता, जिस कारण हम हमेशा दुख, अवसाद और क्रोध के पिंजरे में कैद पड़े रहते हैं. अभी भी समय है. यदि हम उमंग और उल्लास से विशाल वातावरण में उड़ना चाहते हैं तो हमें अपने जीवन के शब्दों के अर्थ को मन से समझना होगा. यदि हम सचमुच ऐसा कर सके, तो हमारा जीवन निश्चित रूप से दूसरों के लिए एक प्रेरणा बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं.
error: Content is protected