सुविचार 1424

मृत्यु ज़िन्दगी का सबसे बड़ा लॉस नहीं है. लॉस तो वो है, कि आप जिंदा होकर भी, आपके अंदर ज़िन्दगी जीने की आस खत्म हो चूकी है…..हर पल को ख़ुशी से जीने को ही ज़िन्दगी कहते है.

सुविचार 1423

कुछ लोग पैसों के लिए रोजगार करते हैं, तो कुछ लोग आत्मिक या मानसिक संतुष्टि पाने के लिए रोजगार का सहारा लेते हैं. वास्तव में अपने आप को व्यस्त रखना भी एक कला है. इस तरह कई नयी चीजें सीखने को मिलती हैं और सामाजिक दायरा भी बढ़ता है.

सुविचार 1422

अगर कोई व्यक्ति कहता कुछ है और करता कुछ और है तो_

_ समझ लीजीए कि आप का पाला एक दोगले व्यक्ति से पड़ा है..!!

दोगले लोगों की पहचान करना सबसे आसान है..

_ सामने मीठे, पीठ पीछे ज़हरीले.!!

सुविचार 1421

कामयाबी की राह में लाख कांटें बिछे हों लेकिन अगर हौसले मजबूत हों और कुछ कर गुजरने का जनून सवार हो तो मंजिल आप के क़दमों को जरूर चूमेगी.

सुविचार 1420

सब को हंसाना लेकिन कभी किसी पे हंसना मत. सबके दुख बांटना लेकिन किसी को दुखी करना मत. सबकी राह मे दीप जलाना लेकिन किसी का दिल जलाना मत. यही जीवन की रीत है जैसा बोओगे वैसा ही पाओगे.

सुविचार 1419

जीवन में जरुरी नहीं कि हम हर बार सही फैसला ही ले पाएं, कई बार हमें सही से थोड़े कम में भी संतोष करना पड़ता है.
error: Content is protected