सुविचार 1370

एक रचनात्मक व्यक्ति ही तेजी से बदलती दुनिया में भविष्य में होने वाले बदलाव को पहले से भांप सकता है, किसी बड़ी समस्या का तुरंत समाधान बता सकता है.

सुविचार 1369

उस मनुष्य से और अधिक बुरी स्थिति किस की हो सकती है, जिस में विभिन्न परिस्थितियों में फौरन निर्णय लेने की छमता न हो.

सुविचार 1368

अंधेरे से लड़ो मत केवल ज्ञान का दीपक जलाओ, ज्ञान का दीपक जल गया तो जीवन के कष्ट क्लेश अपने आप दूर हो जायेंगे.

सुविचार 1367

जो वस्तु चमकीली और सुंदर होती है वह सदैव अच्छी नहीं होती, पर जो वस्तु अच्छी होती है वह सदैव सुंदर होती है.

सुविचार 1365

आलसी को विद्या कहां, मूर्ख को धन कहां, निर्धन को मित्र कहां और अमित्र को सुख कहां.
error: Content is protected