सुविचार 1364

अनावश्यक और अतिरिक्त लालच आपको जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं होने देता, क्योंकि वह अपने एक उद्देश्य को प्राप्त करते ही फिर नया उद्देश्य बना लेता है, इससे आपको उद्देश्य की प्राप्ति तो नहीं होती, अपितु आपका हमेशा के लिए अपार दुखों से संबंध अवश्य जुड़ जाता है.

सुविचार 1363

स्वार्थ बिना तली का प्याला है, उस में आप चाहे तमाम बड़ीबड़ी झीलों का पानी उड़ेल दो, उसे भर कभी नहीं पाओगे.

सुविचार 1362

जीवन में दुःख है लेकिन दुःखी होते रहना अच्छी बात नहीं, जूझने के लिए तैयार होकर कर्म में जुट जाने से बात बनेगी.

सुविचार 1360

एक बार अपनी ज़िन्दगी को पीछे मुड़ कर देखें. आप पाएंगे कि जिन्होंने भी आपको धोखा दिया है, उन्होंने अनजाने में आपको और मजबूत बनाया है.

सुविचार 1359

अवगुण नाव की पेंदी में एक छेद के सामान है, जो चाहे छोटा हो या बड़ा एक दिन उसे डूबा देगा.
error: Content is protected