सुविचार 1264

जिन्दगी में कठिनाईयों का आना भी फायदे की बात है, क्योंकि उनसे लड़ने और उन्हे मिटाने के लिए हम नये नये तरीके निकालते हैं, और जब हम कामयाब हो जाते हैं, तब हम देखते हैं कि हमारे अंदर एक नयी quality develop हो गई है ! self development के लिये हमें कठिनाईयों का परेशानियों का डट कर सामना करना चाहिए !

सुविचार 1263

अगर आप अपनी जिम्मेदारी खुद ले लेते हैं, तो आप में अपने सपने सच करने की चाहत अपने आप विकसित हो जाएगी.

सुविचार 1262

कोई भी मुश्किल आए, कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न आन खड़ी हो, उसका डट कर सामना करें. अपनी जिन्दगी उनसे छिपने में व्यर्थ न करें. ये चीजें थोड़ा- बहुत ध्यान देने से आसान हो सकती है.

सुविचार 1261

बुरी आदत को छोड़ने का उपाय यह है कि आप उसकी जगह कोई अच्छी आदत लगा लें. ऐसी चीज तलाशें, जो अच्छी भी हो, नुकसान भी न करे.

सुविचार 1259

अपने शत्रु के लिए भट्टी इतनी गर्म न करें कि,

आप इस में खुद ही जल भुन जाएँ.

error: Content is protected