सुविचार 1258

हमें केवल भावुक हो कर नहीं, व्यवहारिक स्तर पर भी सोचना चाहिए. कठिनाइयां और संघर्ष ही जिंदगी है. इसी में से राह निकालते हुए हमें आगे बढ़ना है.

सुविचार 1257

लोग अँधेरे में भटकतें हैं, भटकते रहें – हम अपने विवेक के प्रकाश का अवलम्बन कर स्वतः आगे बढ़ेंगे.

सुविचार 1256

हमेशा आसान रास्ता चुनना बंद करें, क्योंकि इस रास्ते में ज्यादा मुश्किलें नहीं मिलेंगी. आप सच में कुछ ज्यादा चाहते हैं, तो मुश्किल रास्ता चुनें और चुनौंतियों को स्वीकार करें.

सुविचार 1255

आप ने जिंदगी में कई गलतियां की होंगी, जिनका नतीजा आप को भुगतना पड़ा होगा. बीते समय में चाहे जितनी भी गलतियां रहीं हों, उन्हें याद कर खुद को दुखी न करें. उन से सबक लें और आगे बढ़ें.

सुविचार 1254

आप किसे ठीक मानते है ?

1-पहली सोच
फूल बन कर क्या जीना,
एक दिन मुरझा जाओगे,
और दफना दिये जाओगे,
जीना है तो पत्थर बन के जियो,
कभी तराशे गये तो खुदा कहलाओगे !!!
2-दूसरी सोच
जियो तो फूल बन कर,
ताकि किसी की ज़िन्दगी महका सको,
पत्थर बन कर क्या जीना,
किसी ने नही तराशा तो,
ठोकर तो न खा सको..

सुविचार 1253

धन्यवाद करो उस हर चीज़ के लिए जो आपको मिली है और धन्यता महसूस करो.

Be grateful for everything you have and feel blessed.
error: Content is protected