सुविचार 1228

समय और समझ दोनों एक साथ खुशकिस्मत लोगों को मिलते हैं, अक्सर समय पर समझ नहीं आती और समझ आने पर समय निकल जाता है.

सुविचार 1226

छोटी- सी गलती को आत्म- निरीछण करके दूर करने की कोशिश करो, नहीं तो एक दिन हम गल्तियों के भण्डार बन जायेंगे जिसका हमें एहसास भी नहीं होगा.

सुविचार 1225

मीठा बोलने वाला कहीं अधिक शक्तिशाली सिद्ध होता है अपेछाकृत कड़वा एवं तेज बोलने वाले से.

सुविचार 1224

हर एक की जिंदगी में उतार चढ़ाव आता है, कभी सुख का तो कभी दुख का. दुख के समय जिस ने संघर्ष कर सुख पा लिया, समझो वह बाजी मार गया.

सुविचार 1223

मंथन से संदेह एवं प्रश्न उठते हैं, और उनके उत्तर पाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति को खोजना पड़ता है.
error: Content is protected