सुविचार 1096 | Mar 28, 2016 | सुविचार अपने आस पास किसी को भी कमतर न समझें. एक छोटा बच्चा, एक भिखारी, एक जानवर, एक चींटी भी आपको सीख दे सकती है.
सुविचार 1095 | Mar 27, 2016 | सुविचार हमेशा दूसरों कि कमियों को उजागर करने कि बजाय उस ऊर्जा का इस्तेमाल खुद को आगे ले जाने में करें.
सुविचार 1094 | Mar 27, 2016 | सुविचार कोशिश करें कि दुःख की स्थिति में भी अपने आप को सामान्य बनाए रखें और उन लोगों को याद करें, जिन्होंने जटिल परिस्थितियों का सामना हँसते- हँसते किया हो. इस से आप में हिम्मत आएगी और आप अपनी ज़िन्दगी को आगे बढ़ा पाएंगे.
सुविचार 1092 | Mar 25, 2016 | सुविचार यदि आप खुशियाँ बटोरने मेँ लगे हो, आप को दुःख मिलता है, यदि आप खुशियाँ बाँटने मेँ लगे हो, आप को प्रेम और आनन्द मिलता है.
सुविचार 1091 | Mar 24, 2016 | सुविचार बिना तथ्य को जाने, बिना तथ्य को समझे, बिना सच्चाई को जाने, सुनी- सुनाई बात, अथवा मन के अनुमान जोड़ कर किसी के विषय में अहितकारी बात सोचना – यह है निन्दा.