सुविचार 1175

किसी ने ठीक ही कहा है कि, उस दुःख से बढ़ कर कोई दूसरा दुःख नहीं है, जो अपने को व्यक्त न कर सके.

सुविचार 1174

किसी चीज़ कि कीमत यह है कि आप उसके बदले में कितनी जिंदगी लगातें हैं.

सुविचार 1173

जो आपके पास नहीं है उसका रोना न रोएं, बल्कि जो आपके पास है उसी के सहारे आसमान की बुलंदियों तक पहुँचने का प्रयास करें.

सुविचार 1172

 जीवन की मुसकान किसी को बचा लेने में है. जीवन वही है जो किसी को जीवन दे सके, किसी की रक्षा कर सके, जिस से अनगिनत चेहरे नवीन जीवन पा कर झिलमिल हो उठें.

सुविचार 1171

जिस ने अपनी इच्छाओं और शक्तियों के बीच की खाई की चौड़ाई को जान लिया है उसे दुख और संताप का सामना नहीं करना पड़ेगा.

सुविचार 1170

कुछ लोगों को ये जताने में, कि वे कितने बेचारे हैं, इतना मजा आता है, कि भले ही वे बेचारे हो या ना हो,

दिन भर अपनी समस्याओं का विस्तार में बखान करते रहेंगे, और अपने आस पास भी नकारात्मकता फैलाते रहेंगे.

error: Content is protected