सुविचार – रोजमर्रा की कुछ बातें – 1066

*1.* प्रतिदिन 10 से 30 मिनट टहलने की आदत बनायें. चाहे समय ना हो तो घर मे ही टहले , टहलते समय चेहरे पर मुस्कराहट रखें.

🌟 *2.* प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट चुप रहकर बैठें.
🌟 *3.* पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा पुस्तकें पढ़ें.
🌟 *4.* 70 साल की उम्र से अधिक आयु के बुजुर्गों और 6 साल से कम आयु के बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें.
🌟 *5.* प्रतिदिन खूब पानी पियें.
🌟 *6.* प्रतिदिन कम से कम तीन बार ये सोचे की मैने आज कुछ गलत तो नही किया.
🌟 *7.* गपशप पर अपनी कीमती ऊर्जा बर्बाद न करें.
🌟 *8.* अतीत के मुद्दों को भूल जायें, अतीत की गलतियों को अपने जीवनसाथी को याद न दिलायें.
🌟 *9.* एहसास कीजिये कि जीवन एक स्कूल है और आप यहां सीखने के लिये आये हैं. जो समस्याएं आप यहाँ देखते हैं, वे पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं.
🌟 *10.* एक राजा की तरह नाश्ता, एक राजकुमार की तरह दोपहर का भोजन और एक भिखारी की तरह रात का खाना खायें.
🌟 *11.* दूसरों से नफरत करने में अपना समय व ऊर्जा बर्बाद न करें. नफरत के लिए ये जीवन बहुत छोटा है.
🌟 *12.* आपको हर बहस में जीतने की जरूरत नहीं है, असहमति पर भी अपनी सहमति दें.
🌟 *13.* अपने जीवन की तुलना दूसरों से न करें.
🌟 *14.* गलती के लिये गलती करने वाले को माफ करना सीखें.
🌟 *15.* ये सोचना आपका काम नहीं कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं.
🌟 *16.* समय ! सब घाव भर देता है.
🌟 *17.* ईर्ष्या करना समय की बर्बादी है. जरूरत का सब कुछ आपके पास है.
🌟 *18.* प्रतिदिन दूसरों का कुछ भला करें

सुविचार – कहां थे, कहां पहुँच गये – 1065

” कहां थे, कहां पहुँच गये “

*एक तौलिया से पूरा घर नहाता था।*

*दूध का नम्बर बारी-बारी आता था।*

*छोटा माँ के पास सो कर इठलाता था।*

*पिताजी से मार का डर सबको सताता था।*

*बुआ के आने से माहौल शान्त हो जाता था।*

*पूड़ी खीर से पूरा घर रविवार व् त्यौहार मनाता था।*

*बड़े भाई के कपड़े छोटे होने का इन्तजार रहता था।*

*स्कूल मे बड़े भाई की ताकत से छोटा रौब जमाता था।*

*बहन – भाई के प्यार का सबसे बड़ा नाता था।*

*धन का महत्व कभी कोई सोच भी न पाता था।*

*बड़े का बस्ता किताबें साईकिल कपड़े खिलोने पेन्सिल स्लेट स्टाईल चप्पल सब से छोटे का नाता था।*

*मामा – मामी नाना – नानी पर हक जताता था।*

*एक छोटी सी संदुक को अपनी जान से ज्यादा प्यारी तिजोरी बताता था।*

*~~ अब ~~*

तौलिया अलग हुआ, दूध अधिक हुआ,*

*माँ तरसने लगी, पिता जी डरने लगे,*

*बुआ से कट गये, खीर की जगह पिज्जा बर्गर मोमो आ गये,*

*कपड़े भी व्यक्तिगत हो गये, भाईयो से दूर हो गये,*

*बहन से प्रेम कम हो गया,*

*धन प्रमुख हो गया, अब सब नया चाहिये,*

*नाना आदि औपचारिक हो गये।*

*बटुऐ में नोट हो गये।*

*कई भाषायें तो सीखे मगर संस्कार भूल गये।*

*बहुत पाया मगर काफी कुछ खो गये।*

*रिश्तो के अर्थ बदल गये,*

*हम जीते तो लगते है*

*पर संवेदनहीन हो गये।*

*कृपया सोचें ,*

*कहां थे, कहां पहुँच गये।*

 

 

 

 

 

 

 

सुविचार – “इंसानियत गंवा रहे हैं हम.!!” -1064

“इंसानियत गंवा रहे हैं हम.!!”

_ खूब तरक्की कर रहे हैं ना हम… खुद को झोक दिया है पैसा कमाने के लिए घर में सुख सुविधा भरने के लिए.. जब की अंदर से मन खाली है.
_ कहां से कहां पहुंच गए विकास के नाम पर.. हमे पता ही नही पीछे क्या छूट रहा है ???
_ कुछ रेत की तरह मुट्ठी से फिसल रहा है …जिसे सब हम जान रहे हैं…
_ जीवन की दौड़ इतनी तेज हो गई है कि उसको बचाने की चाहत रही नहीं है किसी में…वो है. ” हमारे अंदर की भावनाएं”
_ पहले पड़ोसी के घर में भी कुछ होता था ना उनके साथ साथ अगल-बगल रोज दुखी हो जाते थे …अब तो कोई फर्क नहीं पड़ता …
_ सीधी सी बात है.. सीधा सा कहना है लोगों का… अपने काम से मतलब रखिए ज्यादा अच्छा रहेगा भैया.. हम तो किसी के बीच में बोलते नहीं है..
_ और यह चीज अनायास …बोलते बोलते प्रथा के रूप ले रही है,
_ जबकि वास्तव में अगर हम इंसान है तो, इंसान को इंसान की जरूरत पड़ेगी ही…
_ हम समझ नहीं रहे हैं, हम क्या दे रहे हैं… अपने अगली पीढ़ी को… नकलीपन… अकेलापन… एकाकीपन..!!
_ जाने अनजाने हम उनको स्वार्थी बना रहे हैं खुद को स्वार्थी बन रहे हैं और आधुनिकता के नाम पर अपने आप को हमने मशीन बना लिया है …
_ जहां हम हर बात का हिसाब रखने लगे हैं हंसने का भी रोने का भी…
_ कब हमें हंसना है और कब हमें रोना है..
_ इतने हम प्रैक्टिकल हो गए हैं कि अपने इमोशंस को दिखाने में भी डरने लगे हैं कि लोग क्या कहेंगे और कहीं ना कहीं हमें भी दूसरों के भावनाएं नकली और कागजी लगने लगी हैं…
_ चीजों को तो हम बचा रहे हैं… इंसानियत गंवा रहे हैं.!!

सुविचार 1063

इस धरती पर कोई ऐसा अमीर अभी तक पैदा नहीं हुआ, जो बीते हुए समय को खरीद सके.

इसलिए हर पल खुश होकर जियो, व्यस्त रहो, पर साथ में मस्त रहो, सदा स्वस्थ रहो.

सुविचार 1062

गुण से भरी हुई बातें अपना लेनी ही चाहिए, उनका कहने वाला कोई भी क्यों न हो.

सुविचार 1061

किसी भी व्यक्ति से अत्यधिक लगाव हानिकारक है, क्योंकि लगाव उम्मीद की ओर ले जाता है और उम्मीद दुख का कारण बनती है.
error: Content is protected