सुविचार 995

कमजोरी की स्थिति में अपने संकल्प को ढीला न होने दें. धन्य हैं वे लोग जो परीछा में खरे उतरते हैं. परीछा आप के चरित्र को प्रस्तुत करती है.

सुविचार 994

जीवन एक अनमोल निधि है. अगर आप किसी कारण से उस का समुचित लाभ नहीं उठा पाते हैं तो आप का पहला कर्तव्य है कि आप अपनी वर्तमान परिस्थिति का अच्छी तरह विश्लेषण करें. अपनी मुश्किलों को दूर करने का प्रयत्न करें. परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें.

सुविचार 993

सभ्यता में नवीनता लाने का प्रयास उस काल के श्रेष्ठ ज्ञानी ही कर पाते हैं.

सुविचार 992

मनुष्य का दृष्टिकोण ही मुख्य होता है, आप अच्छे ढंग से लें तो अच्छा सामने आएगा, बुरे ढंग से लें तो बुरा सामने आएगा.

सुविचार 991

सच्चा मन और मजबूत दिमाग हमेशा मंजिल पर पहुंचने में सहायक होता है.

सुविचार 990

बुद्धिमान लोग अपनी विशुद्ध बुद्धि से समस्त भली- बुरी बातों को देख लेते हैं.
error: Content is protected