सुविचार 922

जो आज वर्तमान है उसे ही देखिए, उसे आज ही संवारिए, आज का संघर्ष कल की सफलता है.

सुविचार 921

अगर लोग आप से नफरत करते हैं तो, इसके दो कारण हो सकते हैं. आप में कुछ ऎसा है जो वह पसन्द नहीं करते या आप में कुछ ऎसा है, जो उन में नहीं.

सुविचार 920

ठण्डा पानी और गरम प्रेस कपड़ों की सिलवटें मिटा देता है, वैसे ही ठण्डा दिमाग और तेजस्वी ह्रदय जीवन की समस्याओं को मिटा देता है.

सुविचार 919

किसी के अवगुणों का ढिंढोरा मत पीटो, क्योंकि उसकी बदनामी करने से आप भी विश्वास योग्य नहीं रहोगे.

सुविचार 918

लोगों की गुस्से से कही बातों को, अगर आप बार- बार दिल से लगा लेंगे, तो दिल व दिमाग की बीमारियाँ आपको जल्द घेर लेंगी. लोगों द्वारा दिए गए लेबल्स, जैसे बेवकूफ़, मुर्ख, बदसूरत………… आदि को सार्वभौमिक सत्य या ब्रह्मवाक्य न समझें, खुद पर भरोसा हिलने न दें.

सुविचार 917

हर जीवन के अन्दर शक्तियां सोईं पड़ी हैं, इसे कोई जगाने वाला चाहिए.
error: Content is protected