सुविचार 898

चापलूस व्यक्ति आप के मुँह पर वे बातें कहेगा, जो वह कहीं और किसी अन्य व्यक्ति से नहीं कह सकता.

सुविचार 897

एक वक्त के बाद हर कोई गैर हो जाता है ;

उम्र भर किसी को अपना समझना, बस मन का वहम है.

सुविचार 896

हर व्यक्ति का अपना अलग नजरिया होता है, हर व्यक्ति अपनी परिस्थिति, सोच व संस्कार के हिसाब से कोई काम करता है,  इसलिए दूसरों के नजरिये का सम्मान करें. उन्होंने बचपन से लेकर अब तक जो देखा और सहा है, उसी से उनका नजरिया बना है.

सुविचार 894

अवसरवादी है वह जो दूसरों की गलती का फायदा उठाए और अपनी गलती से दूसरों को नुकसान पहुंचाए.
error: Content is protected