सुविचार 923

मनुष्य परिस्थितियों का दास नहीं, वह उन का निर्माणकर्ता, नियंत्रक और स्वामी है.

सुविचार 922

जो आज वर्तमान है उसे ही देखिए, उसे आज ही संवारिए, आज का संघर्ष कल की सफलता है.

सुविचार 921

अगर लोग आप से नफरत करते हैं तो, इसके दो कारण हो सकते हैं. आप में कुछ ऎसा है जो वह पसन्द नहीं करते या आप में कुछ ऎसा है, जो उन में नहीं.

सुविचार 920

ठण्डा पानी और गरम प्रेस कपड़ों की सिलवटें मिटा देता है, वैसे ही ठण्डा दिमाग और तेजस्वी ह्रदय जीवन की समस्याओं को मिटा देता है.

सुविचार 919

किसी के अवगुणों का ढिंढोरा मत पीटो, क्योंकि उसकी बदनामी करने से आप भी विश्वास योग्य नहीं रहोगे.
error: Content is protected