सुविचार 797

शुभ- अशुभ विचारों के जाल से मुक्त हो कर हमें हर बात में छुपी हुई अच्छाई को देखना चाहिए. याद रहे, कोई भी परिस्थिति कितनी भी बुरी क्यों न हो, उसमे एक बात तो जरुर अच्छी होती है, उसे ढूंढ़ने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे भविष्य में हमारी उन्नति हो, किसी भी परिस्थिति को समस्या के रूप में न लेकर समाधानी वृति रख कर जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए और वर्त्तमान में रह कर कर्म करना चाहिए.

सुविचार 796

हर विफलता सफलता के नए रास्ते खोलती है. विफलता छणिक होती है और सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ा जा सकता है. विफलता तब स्थायी बन जाती है, जब इन्सान प्रयास करना छोड़ दे.

सुविचार 795

ये ज़रूरी नही हर लड़ाई जीत ही जाएँ ….

ज़रूरी ये हो जाता है हर हार में हम कुछ सीख जाएँ ….

सुविचार 794

जीवन के प्रति हमारा उत्साह वह है, जो हमारे अन्दर बहता है. जब हम खुद ही बीमार हों, तो समाज को क्या देंगे.

सुविचार 793

सच्चा कार्य कभी निकम्मा नहीं होता, सच्चा अन्त कभी अप्रिय नहीं होता.
error: Content is protected