सुविचार 785

इन्सान में अगर बुराईयाँ है, तो अच्छाईयां भी है. सवाल यह है कि किसका चुनाव क्या है ?

_ वह अपने भीतर के श्रेस्ठतर को बाहर निकालना चाहता है या निम्नतर की व्याख्या में ही सीमित रहना चाहता है.

अच्छे और बुरे का चुनाव करने का अधिकार हमें कहां प्राप्त है ??

_ हमें तो उन्हें चुनना है जो कम बुरा है.!!

सुविचार 784

फलदार पेड़ और गुणवान व्यक्ति ही झुकते है ,

सुखा पेड़ और मुर्ख व्यक्ति कभी नहीं झुकते.

सुविचार 782

जीवन कभी हार न मानने वाला संघर्ष है. कठिनाईयों में जीना सीखें, सफलताओं पर गरूर न करें और आने वाले स्पीड ब्रेकरों का ध्यान रखें. जीवन निरंतर परिवर्तनशील है, इसे जीना ही सुख है, परेशानियां भी सुख का हिस्सा हैं, परेशानियां, असफलताएं वे मेहनत हैं, जो किसी भी अच्छे काम में सामने आती हैं. जीवन होता ही ऐसा है. जीवन में हर छण सुखद नहीं होता. कभी ख़ुशी कभी गम जीवन का हिस्सा हैं, इन से भाग नहीं सकते.

सुविचार 781

नजरिया आपको लोगों से अलग बनाता है जबकि अहंम आपको लोगों से अलग करता है.

सुविचार 780

यदि आपके शब्दों का चयन आपके चुप रहने से बेहतर है तो अवश्य बोलिए, वरना बोलने से पहले शब्दों के चयन के लिए समय जरूर लीजिए.
error: Content is protected