सुविचार 772

आप जितने लोगों को चाहे, उतने लोगों को प्यार कर सकते हैं ; _ इसका मतलब यह नहीं कि आप एक दिन दिवालिया हो जाएंगे और कहेंगे अब मेरे पास प्रेम नहीं बचा है..!!

सुविचार 771

धैर्य एक ऐसा गुण है जो व्यक्ति को हर विषम परिस्थिति से बचाने में सक्षम है. विपरित परिस्थितियों में धैर्य धारण करके ही बुरे समय को दूर किया जा सकता है.

सुविचार 770

जीवन में कोई भी अवसर बता कर नहीं आता. किस्मत कब खुल जाए, कब जीवन का सब से बड़ा अवसर मिल जाए, यह तय नहीं है. इसलिए प्रयास करते रहें, निराशा को खुद पर हावी न होने दें.

सुविचार 769

दूसरों की खूबसूरती, उनकी तरक्की को देख हीन भावना से ग्रस्त न हों. अपना आत्मविश्वास बनाए रखें. अपनी खूबी पहचानें, उसे विकसित करें.

सुविचार 768

दुनिया में बहुत- सी चीजें हैं, जो हमें दुःखी करती हैं. लेकिन अच्छा जीवन वही इनसान जी सकता है, जो सकारात्मक रवैया अपनाएगा.
error: Content is protected