सुविचार 408

जब आस- पास में समाज के, परिवार के हालात ख़राब होने लग जायँ, ऎसी स्थिति में ही तो आपको मन की धीरता को बना के रखना होता है. रब पर विश्वास और कर्म के सिद्धान्त के ऊपर निश्चय बनाए रखना है.

सुविचार 407

उत्तेजित दिमाग ऐसे तिनके के समान हो जाता है, जिसे हवा कहीं भी उड़ा कर ले जा सकती है.

सुविचार 406

इन्सान में आन्तरिक शक्ति सहज जीत पर नहीं आती है, बल्कि उसके संघर्ष ही उसकी ताकत का विकाश करते हैं.

सुविचार 404

ज्ञान के द्वारा हमारे अन्तर मन में ऐसी जागृति आती है कि हम समस्याओं में उलझें ही नहीं और अगर कोई समस्या सामने आ भी जाए, तो उसका आसानी से समाधान कर लें.

सुविचार 403

परिस्थितियाँ वैसी ही दिखती हैं, जैसा हम उन्हें देखते हैं. हर चीज पर तनाव लेना बन्द करें. उन्हें अपने मुताबिक ढालना सीखें, ताकि आप खुश रह सकें.
error: Content is protected