सुविचार 414

दुनिया में सबसे मुश्किल काम अपना सुधार है और सबसे आसान दूसरों कि नुक्ताचीनी.!!
नुक्ता चीनी करने वाला भीतर स्वयं में खोखला होता है..
_ लेकिन दूसरों को यह दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता कि वह कुछ खास है.!!

सुविचार 413

जो आसानी से वायदा नहीं करता है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाता है.

सुविचार 412

इंसान को अपनी औकात भूलने की बीमारी है और कुदरत के पास उसे याद दिलाने की अचूक दवा.

सुविचार 411

हमें ये समझना होगा कि आज दुनिया में जितने भी आविष्कार हुए हैं. जितने भी प्रोडक्ट हम इस्तेमाल कर रहे हैं, किन्ही के दिमाग़ में एक आइडिया आया और उन्होंने उस पर काम शुरू किया. इसलिए वह चीज साकार हो पायी.

सुविचार 410

अधिक से अधिक निर्दोष, कम ज्ञानी और अधिक बालसुलभ बनें ;

_ जीवन को मजे के रूप में लें – क्योंकि यही ठीक है !

error: Content is protected