सुविचार 378 | Nov 5, 2014 | सुविचार दूसरों की खूबियों को देख कर जलना बन्द करें. आपके पास जो है, उसी में संतोष करना सीखें, वरना आप हमेशा दुखी रहेंगे.
सुविचार 377 | Nov 5, 2014 | सुविचार मानव जीवन धूल की तरह होता है, हम इसे रो- धोकर कीचड़ बना देते हैं- बकुल वैद्य जीवन से कभी हतोत्साहित न हों. यह वैसा ही है जैसा आपने इसे बनाना चाहा.- रिचर्ड एल इवांस जीवन उलझा हुआ नहीं है, हम उलझे हुए हैं. सादगी से जीना ही असली जीवन है. – ऑस्कर वाइल्ड वही सफल है जो सुबह उठता है और रात को बिस्तर पर जाता है और इस बीच वही करता है, जो वह करना चाहता है. – बौब डिलन
सुविचार 376 | Nov 4, 2014 | सुविचार अपने ज्ञान को बढ़ाने में इतना समय लगाओ कि , दूसरों कि आलोचना का समय ही ना मिले .
सुविचार – ज़िन्दगी वाह वाह और कभी लगती है आह आह ! – 375 | Nov 4, 2014 | सुविचार बाहर की दुनिया में कुछ नहीं बदलता, सब कुछ वैसे का वैसा चलता रहता है.. _ बस भीतर की दुनिया में हलचल मचती है तो कभी ज़िन्दगी लगती है वाह वाह और कभी लगती है आह आह ! – Manika Mohini कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है. _ अजी, कितनी बार सुनेंगे यह बात ? _ जाइए, हमें कुछ नहीं पाना, क्योंकि जो हमारे पास है, वह इतना सुंदर, महत्वपूर्ण और कीमती है कि उसे खोकर हम कुछ पाना ही नहीं चाहते. Its better to have one in hand than two in the bush. – Manika Mohini ऐ दोस्त ! ज़िन्दगी से न इतना निराश हो.._सूखी भी है नदी तो समझ रास्ता हुआ !– दुष्यन्तकुमार
सुविचार 374 | Nov 4, 2014 | सुविचार पूरी जिन्दगी एक जोख़िम है और आमतौर पर सबसे आगे वही निकलता है, जो कर्म और साहस के साथ यह जोख़िम उठाने के लिए तत्पर रहता है.