सुविचार 5038

एक दिन सब ठीक हो जाएगा..

_ सारी दरारें भर जाएगी, शिकनें मिट जाएगी, शिकस्तें मरहम पा लेगी..

_ जो दुःख आज पहाड़ सा लगता है, वह भी किसी दिन बस एक पुरानी याद बनकर रह जायेगा..

_ लेकिन उस दिन के आने से पहले, हमें चाहिए बहुत सारी हिम्मत, खुद पर यकीन, और इंतज़ार के हर पल में इत्मिनान…

_ ताकि हम टूटकर भी बिखरे नहीं, बल्कि संभलते रहें, उस दिन तक..

_ जब दर्द सिर्फ कहानी बनकर रह जाएगा…

सुविचार 5037

रब का जवाब देर से मिल सकता है..

_ लेकिन जब मिलता है तो हमारी हर उम्मीद से बढ़कर होता है.!!

जब हमारे हाथ में कुछ न हो.. तब सब कुछ रब के हाथ में सौंप दो, सब ठीक होगा.!!

सुविचार 5036

आपकी चुप्पी और बेपरवाही अक्सर लोगों के लिए सबसे बड़ा जवाब होती है.

सुविचार 5035

यदि आप हर वक़्त दूसरों को मात देने की कोशिश में रहते हैं तो कभी ज़िन्दगी की जंग नहीं जीत पाएंगे..

_ ज़िन्दगी की जंग जीतने के लिए आपको खुद हारने की हिम्मत रखनी होगी.!!

सुविचार 5034

सफलता अपने साथ जलन- ईर्ष्या भी लाती है और कुछ लोग इसी ईर्ष्या के कारण आपकी छवि खराब करने लगते हैं.!!

सुविचार 5033

रोटी भले सादी हो, पर अगर खुद कमाई हो तो इज़्ज़त बची रहती है..

_ क्योंकि औरों से मांगी हुई चीज़ कभी सुकून नहीं देती.!!

error: Content is protected