सुविचार 5032

कुछ ज़ख़्म हरे ही अच्छे हैं, क्योंकि वो हमें बार-बार याद दिलाते हैं कि हमने कभी गहराई से जिया था..

_ अगर हर चोट भर जाए, तो यादें भी धुंधली हो जाएँगी..

_ हरे ज़ख़्म ही तो वो निशान हैं.. जिनसे हम अपनी सच्चाई, अपने रिश्ते, और अपने एहसास पहचानते हैं….!

सुविचार 5031

कभी-कभी यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि जीवन में गलत क्या है ?

_ वह झूठ जो चेहरे पर मुस्कान लाए या वह सच जो आँखों में आँसू लाए.!!

सुविचार 5030

भावुकता जीवन को तबाह कर देती है.

_ व्यावहारिक होकर ही जीवन संवारा जा सकता है., व्यावहारिक होना अक्लमंदी है.

सुविचार 5029

समय और परिस्थिति हमें आवेग या प्रवाह में कितना ही क्यों न घेर ले,

_ हमें अपने मूल और सहज स्वभाव में ही रहना चाहिए.!!

सुविचार 5028

खुद पर यक़ीन करो, यही आपका सहारा है..

_ क्योंकि दूसरों पर टिका भरोसा अक्सर हमें गिरा देता है.!!

error: Content is protected