सुविचार 4755

“जो अपनी असफलता का कारण खोज़ लेता है,

_ सफ़लता का सूत्र अनायास उसके हाथ आ जाता है”

हमें अपनी असफलताओं के कारणों को नजरंदाज करने की आदत से बचना चाहिए.

_ हमें पता होता है कि हमने यह हासिल नहीं किया.. क्योंकि गलती इस जगह थी,
_ लेकिन गलती को जानबूझ कर हम दूसरी जगह पर ढूंढने का दिखावा करते हैं.
_ क्योंकि हम नहीं चाहते लोग हमें गलत कहें.
_ उसपर भी लोग असली कारण बखूबी जान रहे होते हैं.!!
– Tejbeer Singh Sadher

सुविचार 4754

लोगों को खोने से मत डरो, बल्कि खुद को ऐसा बनाओ कि लोग आपको खोने से डरे..

सुविचार 4753

असफल लोग अपनी वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेते हैं,

सफल लोग अपने निर्णय इस आधार पर लेते हैं कि वे कहाँ होना चाहते हैं.

सुविचार 4752

जिंदगी के हर मोड़ से गुजरना चाहिए,

क्योंकि क्या पता किसी मोड़ पर मंजिल आपका इंतजार कर रही हो.

सुविचार 4751

निराशा का फंदा बेहद सख्त होता है, पर ऐसा नहीं कि इससे निकला ही न जा सके ;

सकारात्मक विचारों को मन में जगह दें, निराशा का फंदा स्वतः ही खुल जाएगा.

error: Content is protected