सुविचार 4711

कुशल व्यवहार आपके जीवन का आईना है, इसका आप जितना अधिक इस्तेमाल करेंगे, आप की चमक उतनी ही बढ़ जाएगी.
जिंदगी हमें हर मोड़ पर आईना दिखाती है.

_ हम उसकी दी हुई मुश्किलों को मुस्कुराकर स्वीकार कर लें, तो शायद जिंदगी भी हैरान होकर कहती होगी-
“इसे हराना इतना आसान नहीं”

सुविचार 4710

खतरे उठाइये पर जुआ मत खेलिये, खतरे उठाने वाले आदमी अपनी आँखें खुली करके आगे बढ़ते हैं, .. जबकि जुआ खेलने वाले अँधेरे में तीर चलाते हैं.
“ज़िंदगी एक जुआ है”..
_ हम चाल कितनी भी दुरुस्त चलें, फिर भी हार की गुंजाइश बनी रहती है.!!

सुविचार 4708

जब कोई कार्य प्रेमभाव के साथ किया जाता है, तो उसमे तत्काल सफलता मिलती है.

सुविचार 4707

ब्रह्माण्ड की सीमा हर व्यक्ति के विचारों की दौड़ने की छमता के अनुसार अलग- अलग है.

सुविचार 4706

जीवन में कई बातें हमें ” एहसास ” करा जाती हैं कि _ ” नेक कर्मों या बुरे कर्मों “_ का फल_

कभी जल्दी तो कभी देर से मिलता है – लेकिन मिलता जरूर अवश्य है.

error: Content is protected