मस्त विचार 399

अगर आपने किसी को यह अहसास दिला दिया कि वह अकेला नहीं है, तो वह आदमी कठिन से कठिन काम भी कर सकता है. कई बार ऎसा होता है कि हम काम करने के काबिल होते हैं, लेकिन हमें खुद पर भरोसा नहीं होता. हमें केवल किसी के साथ की जरुरत होती है.

मस्त विचार 398

रिश्ता वही अच्छा लगता है, जिससे प्यार रिसता रहे.

_ लेकिन जहाँ संवेदनाएं पिसती हों, दम घुटता हो,
_ चाहतें दम तोड़ती हों,
_ एक- दूसरे को देख कर परेशानी होती हो,
_ वह रिश्ता रिश्ता नहीं, बोझ बन जाता है.
_ वहाँ इन्सानियत की अहमियत ही समाप्त हो जाती है.
“विपन्नता हमेशा धन की कमी से नहीं होती,
कभी-कभी संवेदना की कमी से भी होती है.”

मस्त विचार 397

ज़िन्दगी कितनी खूबसूरत है- ये देखने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जहाँ हम अपनी ज्ञान की आँखें खोल ले, वहीँ हम इसे देख सकते हैं.

मस्त विचार 396

ज़िन्दगी जाने कितने मोड लेती हैं,

हर मोड़ पर नए सवाल देती है

तलाशते रहते है हम सवाल ज़िन्दगी भर

और जब जवाब मिल जाए तो

ज़िन्दगी सवाल ही बदल देती हैं.

मस्त विचार 395

व्यक्ति अपनी तुलना दूसरों से करके यह देखता है कि ऐसा क्या है जो दूसरों के पास है, परन्तु उसके पास नहीं. लेकिन क्यों कभी वह इस बात की तुलना नहीं करता कि क्या- क्या उसके पास है और दूसरों के पास नहीं. इस प्रकृति की आप पर जो कृपा है, जो आपके जीवन पर उसकी करुणा दृष्टि है, उसे अनदेखा न करें. यदि अपने जीवन में कुछ और पाने की इच्छा के कारण आप असंतोष और बैचेनी महसूस कर रहे हैं, तो आपको अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है.

मस्त विचार 394

 

यदि कोई अपनी ज़िन्दगी से असंतुष्ट है, तो आप देखें कि उस का जीवन जीने का तरीका कैसा है. सफल ज़िन्दगी जीने का राज हमारे आस पास ही छिपा है.
 

error: Content is protected