मस्त विचार 047

सिर्फ एक ही तमन्ना रखते हैं हम अपने दिल में..

बस महोब्बत से याद करो चाहे मुद्दतों न बात करो..

मस्त विचार 046

 क्यों जिन्दगी की राह में मजबूर हो गए,

इतने हुए करीब के हम दूर हो गए,

ऐसा नहीं के हम को कोई भी खुशी नहीं,

लेकिन ये जिन्दगी तो कोई जिन्दगी नहीं,

क्यों इसके फैसले हमे मंजूर हो गए,

पाया तुम्हे तो हम को लगा तुम को खो दिया,

हम दिल पे रोये और ये दिल हम पे रो दिया,

पलकों से ख्वाब क्यों गिरे क्यों चूर हो गए.

मस्त विचार 045

 कभी हंस लिया तेरे बिना, कभी रो लिया तेरे बिना.

कभी जग लिया तेरे बिना, कभी सो लिया तेरे बिना.

भरी दुनिया में अकेला हूँ तेरे बिना.

कभी हंस लिया तेरे बिना, कभी रो लिया तेरे बिना.

मस्त विचार 044

ऐ यार, अब तो फासले मिटा दे,

नामुमकिन को मुमकिन बना दे,

तुम से ही एक रिश्ता है यारी का,

इन्तजार की घड़ियां मिटा दे.

मस्त विचार 042

फूल बन कर क्या जीना.

एक दिन मुरझा जाओगे, और दफ़ना दिए जाओगे.

जीना है तो पत्थर बन के जीओ.

कभी तराशे गए तो, हीरा कहलाओगे.

error: Content is protected