सुविचार 769

दूसरों की खूबसूरती, उनकी तरक्की को देख हीन भावना से ग्रस्त न हों. अपना आत्मविश्वास बनाए रखें. अपनी खूबी पहचानें, उसे विकसित करें.

सुविचार 768

दुनिया में बहुत- सी चीजें हैं, जो हमें दुःखी करती हैं. लेकिन अच्छा जीवन वही इनसान जी सकता है, जो सकारात्मक रवैया अपनाएगा.

सुविचार 767

हर निर्णय भविष्य के बारे में सोच कर ही लें. जो चीज अच्छी दिख रही है, वह बिगड़ सकती है और जो बिगड़ी दिख रही है – वह सुधर सकती है.

सुविचार 766

रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए, गुस्से में गलत निर्णय लेने से बचने के लिए, हमें परिस्थिति को समझ कर शान्त तरीके से हैंडल करना चाहिए.

मस्त विचार 657

भाग्य के दरवाजे पर, सर पीटने से बेहतर है,

कर्मों का तूफ़ान पैदा करें, सारे दरवाजे खुल जायेंगे.!

परिस्थितिया जब विपरीत होती हैं,

तब “प्रभाव और पैसा” नहीं

“स्वभाव और सम्बंध” काम आते हैं.

सुविचार 765

परिणाम हमेशा हमारे हाथों में नहीं होते, लेकिन प्रयास हमेशा होते हैं _ प्रयास पर अधिक ध्यान केंद्रित करें _

_ हम अपने जीवन में सब कुछ नियंत्रित नहीं कर सकते.

मस्त विचार 656

जीवन बहुत सुंदर है, इसे और सुंदर बनाओ.

मन ऐसा रखो कि, किसी को बुरा न लगे.

दिल ऐसा रखो कि, किसी को दुःखी न करें.

स्पर्श ऐसा रखो कि, किसी को दर्द न हो.

रिश्ता ऐसा रखो कि, उसका अंत न हो.

सुविचार 763

संसार में दो तरीके के लोग हैं, जो असफल होते हैं. एक, जो किसी की नहीं सुनते, दूसरे जो हर किसी की सुनते हैं.
error: Content is protected