सुविचार 775

जो वाणी सत्य को संभालती है, उस वाणी को सत्य संभालता है .
जो सबको संभालता है, उसको संभालने वाले बहुत कम होते हैं..!!

सुविचार 774

ज्ञान प्राप्त करने की न कोई सीमा है, न कोई बन्धन. एक छोटे- से बालक से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है.

सुविचार 772

आप जितने लोगों को चाहे, उतने लोगों को प्यार कर सकते हैं ; _ इसका मतलब यह नहीं कि आप एक दिन दिवालिया हो जाएंगे और कहेंगे अब मेरे पास प्रेम नहीं बचा है..!!

मस्त विचार 660

रोज हम सुबह उठते ही ड्रेस सिलेक्ट करते हैं, आज कौन सी ड्रेस पहननी है. क्या हम सुबह उठते ही अपने विचारों को भी सिलेक्ट करते हैं,

आज हमारे विचार कैसे होंगे ? पूछें अपने आप से ?

मस्त विचार 659

चापलूसी का जहरीला प्याला आपको तब तक नुकसान नहीं पहुँचा सकता.

जब तक कि आपके कान उसे अमृत समझ कर पी न जाएं..!!!

सुविचार 771

धैर्य एक ऐसा गुण है जो व्यक्ति को हर विषम परिस्थिति से बचाने में सक्षम है. विपरित परिस्थितियों में धैर्य धारण करके ही बुरे समय को दूर किया जा सकता है.

सुविचार 770

जीवन में कोई भी अवसर बता कर नहीं आता. किस्मत कब खुल जाए, कब जीवन का सब से बड़ा अवसर मिल जाए, यह तय नहीं है. इसलिए प्रयास करते रहें, निराशा को खुद पर हावी न होने दें.

मस्त विचार 658

यकीन करें तो किस पर करें जनाब,

हर इंसान मुँह पर अपना दिखता है और पीठ पीछे वार कर देता है.

error: Content is protected