अवगुण अपने देखो, गुण दूसरों के देखो.
मस्त विचार 631
_ दौलत से साधन तो खरीदे जा सकते है पर खुशी नही.!!
दिल मे सूकून हो तो भी हो सकती है जिन्दगी हसीन,
परेशाँ होने वालों को सुकूँ कुछ मिल भी जाता है,
_ परेशाँ करने वालों की परेशानी नहीं जाती.!!
सुविचार 727
चिंता को रोकने का सब से उत्तम तरीका है रूचि या शौक. चाहे वह संगीत हो या किताबें पढ़ना या यात्रा करना, उसे पूरा करें. इस से आप अनावश्यक चिंताओं से बचे रहेंगे.
सुविचार 726
किसी की भी जिंदगी एक खुली किताब है……… जिसमे दर्ज है सब कुछ. हार- जीत, उतार- चढ़ाव, यश- अपयश, नफरत- मोहब्बत. हमारे सारे कार्यकलाप, सुख और संताप, हमारा जीवन केवल हमारा नहीं अपितु परिवार का, समाज का और देश का भी है. हमारे कार्यकलापों से ये सभी प्रभावित होते हैं. हमारे सद्कर्म इनका यश बढ़ाते हैं, तो दुष्कर्म इन्हें कालिमा से ढक देते है……………अतः हमारा आचरण महत्वपूर्ण है.
सुविचार 725
सत्य शेर की तरह होता है, इसे बचाने की जरुरत नहीं है ;
इसे खुला छोड़ दो _ यह अपना बचाव खुद कर लेगा..
सुविचार 724
यह कोई जरुरी नहीं कि आप यह बताएँगे कि आप प्रतिभावान हैं, तभी लोग आपको प्रतिभाशाली मानेगे. आपका काम, आपका व्यवहार और आपका व्यक्तितव आपके बारे में बहुत कुछ बता देता है, आप बस अपना काम करतें जाएँ.
Quotes by एडिसन
हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है.
सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना.
अपने सम्मान को आहत करने की अपेछा दस हजार बार मरना अच्छा है.
जैसे उत्साह स्त्रियों का गुण है, उसी तरह गंभीरता पुरुषों का.
मस्त विचार 630
जिस तरह सिलाई मशीन में धागा नहीं डालने पर
वो चलती तो है, पर कुछ सिलती नहीं…
इसी तरह रिश्तों में प्यार नहीं डालोगे,
तो ज़िन्दगी चलेगी ज़रूर, पर रिश्तों को जोड़ नहीं पायेगी.
मस्त विचार 629
पलकों में बन के आंसू…..तू चला आता है……..
जुदा हो के भी…………तू मुझमे कहीं बाकी है…
सुविचार 723
जिस से बहुत लोग भयभीत रहते हैं, वह स्वयं भी बहुतों से भयभीत रहता है.





