मस्त विचार 586

तू छोड दे कोशिशें इंसानो को पहचानने की…..।

यहाँ जरूरत के हिसाब से सब बदलतें नकाब है …..।

अपने गुनाहों पर सौ पर्दे डालकर हर शख्स कहता हैं…….।

ज़माना बङा ख़राब हैं……।।

मस्त विचार 585

जीवन से नाराजगी कैसी ?

इस से रुठने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए.

जीवन में दुःख के बाद सुख का महत्व दोगुना हो जाता है.

सुविचार 645

कुदरत हर किसी को कोई न कोई हुनर जरूर देती है. हो सकता है कि आप के पास कोई खास हुनर हो, जो औरों के पास शायद न हो, अपने इस हुनर को पहचानें और इस में मुकाम हासिल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दें. इस में बात बन गई तो बन गई, न भी बने तो कोई बात नहीं. प्रयास जारी रखें, प्रयास वह जादू की छड़ी है जो कभी न कभी सफलता का मुंह जरूर दिखाएगी.

सुविचार 644

कम से कम के बारे में, अधिक से अधिक सोचने वाला ही विशेषज्ञ कहलाता है.

सुविचार 643

इस संसार में गुणवानों का जीवन ही अच्छा है. जो लोग गुण से हीन हैं, उनका जीवन इस संसार में व्यर्थ है.

मस्त विचार 584

मिट्टी में ही होती है पकड़ मजबूत पैरों की।..

संगमरमर पर अक्सर मैंने लोगो को फिसलते देखा है!!

सुविचार 641

जब तक आप ख़ुद हार नहीं मान लेते, _

_ तब तक दुनिया की कोई भी ताकत आप को पराजित नहीं कर सकती..!!

मस्त विचार 583

वफा के घाट पर एहसास दिलाने आ जा,

है न तू बेवफा यह जग को बताने आ जा,

तेरे हमदर्द किस्सों मे क्या कहानी थी,

सारा दुख दूर हो वे किस्से बताने आ जा.

सुविचार 640

इच्छा का समुद्र सदा अतृप्त रहता है, उस की मांगें ज्यों- ज्यों पूरी की जाती है – त्यों- त्यों वह और गर्जन करता है.
error: Content is protected