सुविचार 3509

जीवन में दुनियादारी निभाते हुए हम सभी कई प्रकार के काम करते हैं. कुछ काम, जो बड़े आसान होते हैं, हम बड़ी आसानी से कर लेते हैं जबकि कुछ आसान काम भी हम बड़ी कठिनाई से कर पाते हैं. वैसे जीवन में दो काम बड़े ही मुश्किल है – एक जिस व्यक्ति से हमें प्यार ना हो उसके साथ रहना और दूसरा जिससे प्यार हो उसके बिना रहना.

जीवन में ये कभी सम्भव ही नहीं है कि हमें सबसे प्यार हो. जिनसे प्यार न हो, यदि उनके साथ हमें रहने के लिए छोड़ दिया जाए तो अनबन और उलझने अवशय होगी. इसी प्रकार जिनसे हमें प्यार हो और हमें उनसे अलग कर दिया जाए तो हम परेशान हो जाते हैं. इन दोनों स्थितियों में सामंजस्य बैठाते हुए जीना ही तो ज़िन्दगी है.

दुनिया में सभी के पास अपने अपने दर्द होते हैं और स्वयं के दर्द को स्वयं से ज्यादा और कोई नहीं समझ सकता. इसलिए जिन्दगी में हमें कभी भी गलतफहमियां नहीं पालनी चाहिए क्योंकि गलतफहमियां गलतियों से भी अधिक खतरनाक होती हैं.

आजकल लोगों के दिलों में दिल के साथ साथ दिमाग़ भी रहने लगा है और जहां दिल से काम लेना चाहिए होता है वहां भी लोग दिमाग़ से काम लेने लग गए हैं. यहां पर लोग अच्छे लोगों को भी बुरा साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं. अच्छे लोगों को धोखा और बुरे लोगों को मौका मिलता ही रहता है.

मस्त विचार 3383

हम हमेशा शिकायत करते रहते हैं कि हमारे जीवन के दिन थोड़े हैं,

_ पर काम ऐसे करते रहते हैं मानो हमारा अंत कभी न होगा.

सुविचार 3508

जो काम आप करना चाहते हैं…वो अगर शत प्रतिशत मन लगा कर नहीं किए,

_ तो किस्मत वो काम आपसे करवाएगी जो आप करना नहीं चाहते…!!!

सुविचार 3507

जब तक मनुष्य काम को कर्त्तव्य समझ कर करता है, उस का जीवन पराधीन रहता है. पर जिस दिन से वह उस काम को अपना समझ कर करने लगता है, उस दिन से उस के जीवन में सुख समृद्धि की लहर दौड़ जाती है. सुखी होने का यह छोटा- सा सूत्र बेशकीमती है.

सुविचार 3506

पैरों में यदि जान हो तो मंज़िल दूर नहीं,,,,,,,और

दिल में यदि स्थान हो तो अपने दूर नहीं,,,,,,!

Collection of Thought 864

The Life that you are living now, is also a dream of millions.

So always be satisfied with your life, Be happy in every moment of life.

अभी आप जो जीवन जी रहे हैं, वह भी लाखों लोगों का सपना है.

इसलिए हमेशा अपने जीवन से संतुष्ट रहो, जीवन के हर पल में खुश रहो.

मस्त विचार 3380

हमसे नफरत करने वाले भी कमाल के लोग हैं, हमें देखना भी नहीं चाहते _

_ मगर हमपे नज़र और हमारी हर खबर रखते हैं..

नजरअंदाज भी करता है, नजर भी रखता है..

वह इन दिनों मेरी, कुछ यूं खबर भी रखता है..

सुविचार 3505

लछ्य को पाने के लिए मेहनत जबरदस्त करनी पड़ती है, _ जबरदस्ती नहीं.

जैसा आप का लछ्य होगा वैसा ही आप का जीवन भी होगा.!!

error: Content is protected