सुविचार 2895

जो है और जो नहीं है ….

जो भी चीज़े आपके पास है या जो कुछ भी आपको हासिल है उसका महत्त्व और मूल्य समझकर उसके साथ खुश रहिये, जो आपके पास नहीं है उसके लिए ज्यादा फ़िक्र करना और दुखी होना सर्वथा अनुचित है, हां जो नहीं है उसके लिए एक सीमा तक प्रयास किया जा सकता है किन्तु जो आपके पास है उसके साथ संतुष्ट होकर रहना अपार सुख और शान्ति देनेवाला है !!!

Collection of Thought 744

A dream doesn’t become a reality through magic; it takes sweat, determination, and hard work.

एक सपना जादू से हकीकत नहीं बनता; इसमें पसीना, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत लगती है.

आप जिस जादू की तलाश कर रहे हैं वह उस काम में है जिसे आप टाल रहे हैं.

The magic you are looking for is in the work you are avoiding.

सुविचार 2894

हम सभी की आन्तरिक ऊर्जा सृजन के लिए बहती है

लेकिन जब हम उसे दिशा नहीं दे पाते, तो वह विनाश की ओर चली जाती है.

मस्त विचार – पँख पखेरू समय कैसे उड़ जाता है – 2768

पँख पखेरू समय कैसे उड़ जाता है,

रिश्ता, यादों की परत दर परत ,
दिल मे सजता जाता है।
कल तक जो गोद से भी,
उतरने में कतराता था।
आज भविष्य की रचना करने,
कैसे सबको छोड़, दूर इतनी निकल जाता है।
बोझिल हो जाता है मन,
आँखें फव्वारा बन जाती है,
जिगर के टुकड़ों की ये दूरी,
दिल को बड़ा रुलाती है।
पूरा घर महकता था जिनकी साँसों से,
आज सिसक रहा है बस,
खालीपन के एहसासों से।
ये कैसी मजबूरी है,
कैसी ये, अपनो से अपनो की दूरी है ??
बरस महीनों आते है, मिलने के चंद लम्हें,
समय गुजरते ही, यादें नित नयी दे जाता है,
सूनेपन के कुछ और लम्हे जोड़ जाता है
पत्थर से दिल को भी सागर कर जाता है।
माना यही समाज की रीति है,
आदमी कोने कोने में बस जाता है,
अपनों से दूर चला जाता है ।
जीवन की आपाधापी में,
जब जीना चाहते है अपनों के संग,
समय बहुत तंग हो जाता है
पूरा जीवन पैकेज की गुजर बसर में,
यूँ ही गुजर जाता है,
अपना भविष्य ही अपना,
अतीत बन जाता है,
जीवन सूना कर जाता है,
पल पल, हर पल बहुत रुलाता है ।
।। पीके ।।

सुविचार 2892

सिर्फ़ एक स्वार्थ का साथ छोड़ दो…

जिन्दगी में हर कोई आप का हाथ थामने को तैयार रहेगा…

error: Content is protected