सुविचार 2985

13486967734_4342b25203

“अंधकार से अंधकार को दूर नहीं किया जा सकता है, केवल प्रकाश से ही ऐसा किया जा सकता है.” इसलिए आप अपना नजरिया बदलें, सफलता संभव है. आप का प्रयास सही है. आप अपने मकसद को ले कर दृढ़संकल्पित हैं. आप के प्रयास में ईमानदारी है. आप इन सब बातों पर खुद को केंद्रित करें. आप पायेंगे कि जिन बातों को ले कर आप घोर निराशा से घिर चुके थे, वह या तो आप से दूर हो चुकी है या उन में ही आशा कि भरपूर रोशनी दिख रही है.

सुविचार 2983

उस पछतावे के साथ मत जागिये,

जिसे आप कल पूरा नहीं कर सके…

उस संकल्प के साथ जागिये, जिसे आपको आज पूरा करना है…

मस्त विचार 2858

ख़यालातों के बदलने से भी निकलता है नया दिन,

_ सिर्फ़ सूरज के चमकने से ही सवेरा नहीं होता….

वो तमाम लोग जो गिरने के बाद फिर से खड़े हो गए,

_ उन्होंने अपने पांव नहीं ख़यालात बदले थे..!!

सुविचार 2982

हमें गैर- जरुरी तर्क वितर्क और बेकार की आलोचना में नहीं पड़ना चाहिए.

जिन बातों का कोई हमारे पास जवाब ना हो, वही हमें कुतर्क लगने लगता है..!!

सुविचार 2981

अनुभव उम्र से नहीं बल्कि परिस्थितियों से मिलते हैं,

और परिस्थितियाँ इंसान को जीने का ढंग सिखाती है.

error: Content is protected