मतलब खत्म, बातें खत्म. _ ये है अब दुनिया की रस्म.
मस्त विचार 2416
कल आईना था तो सब देख देख कर चलते थे..!!
आज टूट गया हूँ; तो सब बच- बच के चल रहे हैं..!!!
सब समय समय की बातें हैं.
सुविचार 2541
झगड़ा….
दो व्यक्तियों में से एक यदि झगड़ा न करे तो झगड़ा हो ही नहीं सकता,
झगड़ा करने के लिए दोनों का लड़ने को तैयार होना और दोनों की सहमती होना जरुरी है !!
सुविचार 2540
आपकी उपस्थिति मात्र से कोई व्यक्ति स्वयं के दुःख भूल जाए,
यही आपकी उपस्थिति की सार्थकता है.
मस्त विचार 2415
नज़रिया बदल के देख, हर तरफ नज़राने मिलेंगे,
ऐ ज़िन्दगी यहाँ…तेरी तकलीफों के भी दीवाने मिलेंगे.
मस्त विचार 2414
कितना भी किसी से दूर हो; पर अच्छे स्वभाव के कारण
आप किसी न किसी पल यादों में आ ही जाते हो.
सुविचार 2539
स्वभाव भी इंसान की अपनी कमाई हुई सबसे बड़ी दौलत है.
सुविचार 2538
कोयल अपनी भाषा बोलती है, इसलिये आज़ाद रहती है;
किंतु तोता दूसरे की भाषा बोलता है, इसलिए पिंजरे में जीवन भर गुलाम रहता है.
अपनी भाषा, अपने विचार और; अपने आप पर विश्वास करें.
Collection of Thought 674
There is no glory in practice, but without practice, there is no glory…
अभ्यास में कोई महिमा नहीं है, लेकिन अभ्यास के बिना कोई महिमा नहीं है …
मस्त विचार 2413
हजारों उलझनें राहों में, और कोशिशें बेहिसाब;
इसी का नाम है ज़िन्दगी, चलते रहिये जनाब.





