सुविचार 2354

इस दुनिया में कोई भी आपका पूर्णतः अपना नहीं होता ; यकीन नहीं हैं ?

कुछ साल बेरोजगार हो कर देख लो, दुनिया तो छोड़ ही दो, घरवाले ही ताने मारमार कर भगाने पर मजबूर कर देंगे,

इसलिए खुद को दिमागी तौर, शारीरिक तौर, आर्थिक तौर व हर परिस्थिति के लिए मजबूत रखो.

मस्त विचार 2229

किसी के लिए पूर्ण समर्पित होना मुश्किल नहीं है.

मुश्किल है ऐसा शख्स ढूँढना, जो उस समर्पण का हक़दार हो.

सुविचार 2353

स्वस्थ तन और मन तो स्वस्थ बने जीवन, जीवन स्वस्थ तो परिवार स्वस्थ, परिवार स्वस्थ तो समाज स्वस्थ, समाज स्वस्थ तो शहर स्वस्थ, शहर तो राज्य और राज्य तो सारा देश और सारा देश स्वस्थ तो संसार स्वस्थ संसार स्वस्थ बनाना है तो पहिले स्वयं को स्वस्थ और बलवान बनाइये !!!

मस्त विचार 2227

“अभी हुजूम है” इसको जुलूस बनने दो,

तेरे खिलाफ हरेक बेजबान बोलेगा…

हमारी चीख कभी बेअसर नहीं होगीं,

ज़मीं खामोश सही आसमान बोलेगा…

सुविचार 2352

पानी को हाथ से पकडेंगे तो वो हाथ से छुट जायेगा,

उसे बहने दीजिये वो अपना रास्ता खुद बना लेगा,

कभी कभी जब परिस्थितिया समझ में ना आये तो,

जो कुछ जीवन में घटित हो रहा है उसे शांत भाव व

तटस्थ होकर बस देखना चाहिए,

समय आने पर जीवन अपना मार्ग खुद बना लेगा !!

सुविचार 2351

रिश्ता कभी खत्म नही होता.

बातो से छूटा तो आँखो मे रह जाता है,

ऑखो से छूटा तो यादो मे रह जाता है.

मस्त विचार 2225

जिंदगी में कुछ फैसले हम खुद लेते हैं, और कुछ हमारी तकदीर.

बस अंतर तो सिर्फ इतना है कि

तकदीर के फैसले हमें पसंद नहीं आते

और हमारे फैसले तकदीर पसंद नहीं करती…

सुविचार 2350

किसी को कभी दुःख मत देना, क्यूंकि दी हुई चीज एक दिन हजार गुनी होकर लौटती है.
error: Content is protected