मस्त विचार 2078

ज़ेहन में तेरी यादों के सिवा कुछ भी नही।

दिल में गुजरी बातों के सिवा कुछ भी नही।।

तु जहाँ भी रहे सदा मुसकुराते रहो।

मेरे लब पर दुआओ के सिवा कुछ भी नही।।

सुविचार 2202

पंछी अपने पैरो के कारण जाल में फँसते हैं….परन्तु इंसान अपनी जुबान के कारण….!

ऊँचा उठने के लिए पंखों की ज़रुरत केवल पक्षियों को ही पड़ती है….

मनुष्य तो जितना जुबान से विनम्र होगा, उतना ही ऊपर उठता है…!!

सुविचार 2201

1. मुस्कुराने से हमारी आँखों में एक ऐसी पॉजिटिव चमक पैदा होती है, जो दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करती है.

2. मुस्कुराने से तनाव आप के नजदीक नहीं आता है. दिन अच्छा बीतता है तो रात को नींद भी बढ़िया आती है.

3. खुद पर भरोसा बढ़ता है.

4. छोटीमोटी समस्याएं तो पास फटकती भी नहीं है.

भीतर से मन खुश रहता है तो चेहरे पर भी उसका अच्छा असर दिखता है.

 

देखा, आपकी एक छोटी सी मुस्कुराहट कितने बड़ेबड़े काम करती है. पर साथ ही, यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपकी मुस्कुराहट फूहड़ न हो जाए, सामने वाले को खुशी देने के लिए मुस्कुराइए, उस का मजाक बनाने के लिए नहीं.

मस्त विचार 2075

सुख भी मुझे प्यारे हैं, दुःख भी प्यारे हैं.

छोड़ू मैं किसे…दोनों ही तुम्हारे हैं.

सुख में तेरा शुक्र करू, दुःख में फ़रियाद करूँ.

जिस हाल में तू रखे मुझे,…मैं तुम्हे याद करू.

सुविचार 2200

जो लोग सुलझे और साफ दिल के होते हैं, वे दूसरों की गलतियों को माफ करने में यकीन रखते हैं.

वे जानते हैं कि माफ करने की योग्यता एक मानसिक, भावात्मक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करता है. इससे कई रिश्ते बिखरने से बच जाते हैं.

सुविचार 2199

जहाँ “प्रयत्नों” की ऊंचाई अधिक होती है,

वहां “किस्मत” को भी झुकना पड़ता है.

Collection of Thought 610

If we Master of our Thoughts _ we will Master of our Lives.

अगर हम अपने विचारों के स्वामी हैं _ हम अपने जीवन के स्वामी होंगे.

error: Content is protected