Collection of Thought 579
जिंदगी हमेशा आपको दूसरा मौका देती है, _ इसे कल कहा जाता है.
मस्त विचार 1916
कोई गलती करता ही नहीं, हमेशा मेरी ही गलती होती है…
सुविचार 2041
अब हम अगर इस माहौल में अपनी ख़ुशी को यह सोच कर टालते रहेंगे कि यदि आगे यह मिल जाये, तो मैं खुश हो जाऊंगा या मुझे यह चीज प्राप्त हो, तो मैं खुश हो जाऊंगा. तो यकीन मानिये, वह समय कभी नहीं आयेगा.
महान विचारक ओशो रजनीश ने कहा है कि हमारा मन बड़ा चालाक है, जैसे ही वह किसी एक चीज को प्राप्त करता है, तुरंत नयी चीज को ध्येय बना लेता है और यही बात हमारी हमारी ख़ुशी के साथ है. इस तथ्य को हमें गहराई से समझना चाहिए.
सुविचार 2040
अगर आप सामने बैठे व्यक्ति के मन में अपने बारे में रूचि जगाना चाहते हैं तो उससे उसके बारे में बात करें. स्वाभाविक प्रतिक्रिया के तहत वह आपके बारे में भी आपसे पूछेगा.
—सामने वाले को यह नहीं लगना चाहिए कि सिर्फ दिखावे के लिए आप ऐसा कर रहे हैं.
मस्त विचार 1915
बदल गए हैं वो लोग जो सुबह शाम हाल पूछा करते थे.
मस्त विचार 1914
किसी किताब से नहीं मिलती अपनी जिंदगी.
सुविचार 2039
कोई दिल से कुछ भी सीखना चाहे, तो उसके लिए वह समय निकाल लेगा, जो कहते हैं कि उनके पास नया सीखने के लिए समय नहीं है, वह सीखना नहीं चाहते हैं. इस तरह के लोग ही बदलाव का सबसे पहले विरोध करते हैं. उन्हें लगता है कि पुराना दौर ही ठीक था.
सुविचार 2038
सकारात्मक सोच विकसित करने का कोई फार्मूला है क्या ? नहीं, इसका कोई किताबी फार्मूला नहीं है. अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाये,
किन बातों का ? हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए. खुद आशावादी होना चाहिए और निराशावादी लोगों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए. सकारात्मक सोच ताकत देता है, संभावनाओं का द्वार है.
मस्त विचार 1913
वो आपकी ऐसी आँखें खोलेगा के आपको दूर- दूर तक साफ नजर आएगा.




