सुविचार 2046

आपको खुद की नजर से उठाना है, जो इन्सान खुद की नजर से उठ गया, वो दुनिया की नजर से अपने आप उठ जाएगा.

मस्त विचार 1921

कभी उधम का मैदान

आज सूना पड़ा है

बच्चों का कमरा

आज अधूरा पड़ा है

 

कितना अस्तव्यस्त

बिखरे कपड़ों से पस्त

हमेशा टोकते टोकते थके थे

आज व्यवस्थित सन्नाटे यहां थे

 

स्कूल बैग पटका इधर

एक जूता जाने किधर

किताब कहीं, गिटार कहीं

किसी चीज की परवा नहीं

कितना चिल्लाता था तब तो

सामान जगह पर रखने को

कमरे में बूढ़ा बाप झांक आता है

जहां शोर था, वहां खामोशी से डर जाता है

 

लड़कियां ही नहीं, लड़के भी

अब घर छोड़ जाते हैं

शरारतों की यादें

मीठी सी बातें घर में छोड़ जाते हैं.

 

डॉ.राजीव जैन

सुविचार 2045

दोस्तों, क्या हमारी ख़ुशी की भी कोई शर्त है ?

यदि हाँ, तो अभी इससे बाहर निकलिये. मशहूर हास्य कलाकार चार्ली चैप्लिन की बात यहां बहुत मायने रखती है कि मुस्कराहट दुनिया का सबसे सस्ता लेकिन बहुमूल्य तरीका हैं, जो जीवन को उत्सव बना देता हैं.

जीवन अद्भुत हो सकता है यदि लोग आपको अकेला छोड़ दें. — चार्ली चैप्लिन

सुविचार 2043

अगर हम बड़ी- से- बड़ी समस्या आने पर भी खुद को शांत रखें और उसके समाधान पर सोचें, तो नुकसान से बच सकते हैं.

हमें नुकसान उस समय होता है, जब हम समस्याओं का समाधान तलाशने की जगह उनसे युद्ध शुरू कर देते हैं. युद्ध किसी भी परिस्थिति में किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है. शांति से हर बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान तलाशा जा सकता है. इसलिए समस्या से हमें घबराना नहीं चाहिए, सफलता के लिए उनका समाधान तलाशना चाहिए.

मस्त विचार 1918

मुझसे नफरत करने वाले भी कमाल का हुनर रखते हैं ;

मुझे देखना भी नहीं चाहते मगर नजर मुझ पर ही रखते हैं.

error: Content is protected