मस्त विचार 1908

“स्कूलो” में लिखा होता है, “असूल” तोडना मना है !

बागों में लिखा होता है, “फूल” तोडना मना है !

“खेलों” में लिखा होता है, “रूल” तोडना मना है !

….काश …

रिश्ते, परिवार, दोस्ती में भी यह लिखा होता कि

“साथ” छोङना मना है”

मस्त विचार 1907

ऐ-जिंदगी तू खेलती बहुत है खुशियों से,

हम भी इरादे के पक्के हैं मुस्कुराना नहीं छोडेंगे !!

सुविचार 2032

जिन्दगी की यही रीत है, हार के बाद जीत है. असफलतओं की इस लम्बी कतार के पीछे सफलता तुम्हारी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है. उसके आने तक धैर्य धारण करो. माना कि रात बहुत लम्बी है, मगर सुबह का सूरज निकलना तय है.

मस्त विचार 1906

ज़िन्दगी जीनी हैं तो तकलीफें तो होंगी ही ..

वरना मरने के बाद तो जलने का भी एहसास नहीं होता…

सुविचार 2031

कोई भी इंसान ऐसे ही अपने आप को नहीं बदलता,

ज़िन्दगी मैं कुछ हादसे ऐसे होते है जो इंसान को बदलने पर मजबूर कर देते हैं.

Collection of Thought 577

The intelligent man finds almost everything ridiculous, the sensible man hardly anything.

बुद्धिमान व्यक्ति को लगभग हर चीज हास्यास्पद लगती है, समझदार व्यक्ति को शायद ही कुछ.

मस्त विचार 1905

थोड़ा धीरज रख, थोड़ा और जोर लगाता रह !!

किस्मत के जंग लगे दरवाजे को, खुलने में वक्त लगता है !!

कुछ देर रुकने के बाद, फिर से चल पड़ना दोस्त !!

हर ठोकर के बाद, संभलने में वक्त लगता है !!

बिखरेगी फिर वही चमक, तेरे वजूद से तू महसूस करना !!

टूटे हुए मन को, संवरने में थोड़ा वक्त लगता है !!

जो तूने कहा, कर दिखायेगा रख यकीन !!

गरजे जब बादल, तो बरसने में वक्त लगता है !!

सुविचार 2030

स्वीकार करने की हिम्मत और सुधार करने की नीयत मन में हो तो अपनी भूल से भी इन्सान बहुत कुछ सीख कर आगे बढ़ सकता है.

मस्त विचार 1904

जो दूसरों के चहेरों पे मुस्कराहट देखना चाहता है,

ऊपरवाला उनकी मुस्कराहट कभी नहीं छीनता !!

दुनिया भर की तमाम चुनौतियों पर गर भारी पड़ती है तो..

..वो है आपके चेहरे पर खिली बेफ़िक्री भरी मुस्कराहट..!!

वे लोग क्या कभी ख़ुद भी मुस्कुरा भी पाते होंगे..

_ जिन्होंने न जाने कितने ही लोगों की मुस्कराहट छीनी है..!!

सुविचार 2029

जीवन का ‘आरंभ’ अपने रोने से होता है और जीवन का ‘अंत’ दूसरों के रोने से,

इस “आरंभ और अंत” के बीच का समय भरपूर हास्य भरा हो.

..बस यही सच्चा जीवन है.

error: Content is protected