मस्त विचार 1738

मैंने कुछ लोग लगा रखें हैं, पीठ पीछे बात करने के लिए.

पगार कुछ नहीं है उनकी, पर काम बड़ी ईमानदारी से करते हैं.

सुविचार 1862

जीवन जितना सरल और निर्मल होगा, उसे जीने का आनंद भी उतना सरस होगा. नकारात्मकता के जहरीले बीज रिश्तों की पूरी पौध को नष्ट कर डालते हैं, इसलिए रिश्तों से नकारात्मकता को दूर रखने में समझदारी है.

मस्त विचार 1737

कमजोर लोग बदले लेते हैं…

_ ताकतवर लोग माफ़ कर देते हैं… और समझदार लोग नजर अन्दाज..!!

ताकतवर वह है जो खुद को हर स्थिति में संभाल लेता है.!!

सुविचार 1861

चाह हो, संकल्प भी हो, परन्तु ये दोनों अंत तक पूरे वेग से साथ न रहें तो किसी भी काम के सफल होने में सन्देह रहता है.

मस्त विचार 1736

ईमानदारी एक महंगा उपहार है इसलिए इसे सस्ते लोगों से उम्मीद मत करो…..
HONESTY is an expensive gift so don’t expect it from cheap people…..

सुविचार 1860

आप अपने सपने पूरा करने के लिए मेहनत करें, नहीं तो कोई दूसरा अपने सपने को पूरा करने के लिए आप को तनख्वाह देगा.

सुविचार 1859

पक्के हुए फल की तीन पहचान होती है. एक तो वह नर्म हो जाता है दूसरे वह मीठा हो जाता है तीसरे उसका रंग बदल जाता है.

इसी तरह से परिपक्व व्यक्ति की भी तीन पहचान होती है, पहली उसमें नम्रता होती है दूसरे उसकी वाणी मे मिठास होता है और तीसरे उसके चेहरे पर आत्मविश्वास का रंग होता है.

error: Content is protected