| Jun 15, 2017 | मस्त विचार
इस जीवन की चादर में, सांसों के ताने बाने हैं,
दुख की थोड़ी सी सलवट है, सुख के कुछ फूल सुहाने हैं.
क्यों सोचे आगे क्या होगा, अब कल के कौन ठिकाने हैं,
ऊपर बैठा वो बाजीगर, जाने क्या मन में ठाने है.
चाहे जितना भी जतन करे, भरने का दामन तारों से,
झोली में वो ही आएँगे, जो तेरे नाम के दाने है..!
| Jun 14, 2017 | मस्त विचार
अपने सभी बंधुओं को प्रोत्साहित व प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है.
यदि मानव जाति का एक हिस्सा भी विफल हो जाये तो हम सफल नहीं हो सकते.
| Jun 13, 2017 | मस्त विचार
ताश के पत्त्तों में इक्का और जिंदगी में सिक्का..
जब चलता है तो दुनिया सलाम करती है.
| Jun 13, 2017 | Collection of Thoughts
If you want to make a permanent change, stop focusing on the size of your problems and start focusing on the size of you !
यदि आप स्थायी परिवर्तन करना चाहते हैं, तो अपनी समस्याओं के आकार पर ध्यान देना बंद करें और अपने आकार पर ध्यान देना शुरू करें !
| Jun 12, 2017 | Quotes in Hindi
उस व्यक्ति के लिए सभी परिस्थितियां अच्छी हैं जो अपने भीतर खुशी संभाल कर रखता है.
| Jun 12, 2017 | मस्त विचार
फ़र्क़ चेहरे की हँसी पर सिर्फ इतना सा पाते हैं,
पहले आती थी..अब लाते हैं.