सिर्फ सपनों से कुछ नहीं होता, सफलता प्रयासों से हासिल होती है.
मस्त विचार 1489
ज़िन्दगी जाने कब से गुनगुना रही है …कुछ कानों में….
ज़िम्मेदारियों के शोर में, ….कुछ सुनाई नहीं देता.
कभी- कभी जल्दबाजी और ज़िम्मेदारियों में _ हम खुद को खो देते हैं
और हमें ख़बर भी नहीं होती..
_खैर, खुद को खोकर, फिर खुद को पा लेने की जद्दोजहद का नाम ही ज़िंदगी है..!!
अधिकांश लोग _अपनी ज़िम्मेदारियों, संघर्षों और चिंता में _इतने फँसे हुए हैं कि
_किसी और से क्या पूछे कि _वे क्या कर रहे हैं.
मस्त विचार 1488
कभी ख़ुशी की आशा, कभी गम की निराशा,
कभी खुशियों की धूप, कभी हकीकत की छाया,
कुछ खोकर……..पाने की आशा……
शायद यही है, ज़िन्दगी की सही परिभाषा…
सुविचार 1603
जब सब साथ छोड़ दें _ तो निराश मत होना ;
_ क्योंकि ये वही लोग हैं, जो तुम्हें अकेले चलना सिखाएंगे..
मस्त विचार 1487
यादों को भुलाने में कुछ वक़्त तो लगता है, आँखों को सुलाने में कुछ वक़्त तो लगता है….
किसी शख्स को भुला देना इतना आसान तो नहीं होता, दिल को समझने में कुछ वक़्त तो लगता है….
भरी महफ़िल में जब कोई अचानक याद आ जाये तो फिर आँसुओ को छुपाने में कुछ वक़्त तो लगता है….
जो शख्स जान से भी प्यारा हो अचानक दूर हो जाये तो….दिल को यकीं दिलाने में कुछ वक़्त तो लगता है…..
सुविचार 1602
जब तक आपका सामना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी से नही हो जाता, तब तक आपको अपनी सबसे बड़ी ताकत के बारे में पता नही चलता.
मस्त विचार 1486
किसी को नसीहत के फूल देते वक़्त,
खुद उसकी ख़ुशबू लेना मत भूलिये.
Collection of Thought 491
The secret to happiness is freedom….And the secret to freedom is courage.
खुशी का राज़ है आज़ादी….और आज़ादी का राज़ है साहस.
मस्त विचार 1485
जीवन जन्म और मृत्यु के बीच का छोटा- सा अंतराल है.
इसलिए इस अंतराल में खुश रहिए और दूसरों को खुश करिए.
जीवन के हर एक छण का आनंद लीजिए.
सुविचार 1601
कोई काम छोटा नही होता, हर काम बडा होता है. जैसेकि सोचो जो काम आप कर रहे हो, अगर आप वह काम आप नही करते हो तो दुनिया पर क्या असर होता…?




