मस्त विचार 1142

फूलों की तरह मुस्कुराते रहिए,

भंवरों की तरह गुनगुनाते रहिए.

चुप रहने से रिश्ते भी उदास हो जाते हैं,

कुछ उनकी सुनिए कुछ अपनी सुनाते रहिए.

भूल जाइए शिकवे शिकायतों के पलों को,

और…छोटी छोटी खुशियों के मोती लुटाते रहिए.

सुविचार 1207

लाख दुखों की एक दवा है हंसी, तभी तो हम इसे अपने जीवन में पर्याप्त जगह देने की कोशिश करते रहे हैं. अगर आप भी अपने जीवन में ढेर सारी खुशियाँ चाहते हैं, तो हंसी- मुस्कान को अपने जीवन में जगह दें.

Collection of Thought 262

It’s health that is real wealth and not pieces of gold and silver.

स्वास्थ्य ही असली धन है न कि सोने और चांदी के टुकड़े.

Collection of Thought 261

Always bear in mind that your own resolution to succeed is more important than any one thing.

हमेशा ध्यान रखें कि सफल होने के लिए आपका अपना संकल्प किसी एक चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है.

सुविचार 1205

यदि कोई व्यक्ति आपको नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो याद रखें दोष आप में नहीं उस व्यक्ति में है, क्योंकि एक सामान्य व्यक्ति मानवीय गरिमा को बनाये रखना जानता है.

मस्त विचार 1139

हमारे जीवन की सभी समस्याओ की वजह सिर्फ दो शब्द हैं-

“जल्दी” और “देर”

हम सपने बहुत जल्दी देखते हैं और कार्य बहुत देरी से करते हैं.

हम भरोसा बहुत जल्दी करते हैं और माफ करने मे बहुत देर करते हैं.

हम गुस्सा बहुत जल्दी करते हैं और माफी बहुत देर से माँगते हैं.

हम हार बहुत जल्दी मानते हैं और शुरआत करने मे बहुत देर करते हैं.

हम रोने मे बहुत जल्दी करते हैं और मुस्कुराने मे बहुत देर करते हैं.

बदलें “जल्दी” वरना बहुत “देर” हो जाएगी …

सुविचार 1204

आप के बारे मे आप से बेहतर कोई नही जानता. अगर आप अपने अन्दर खुद परिवर्तन नही लाना चाहते तो, कोई भी इंसान आपको परिवर्तित नही कर सकता.

error: Content is protected