सुविचार 1169

जिंदगी एक सफर है और सफर में उतारचढ़ाव आते रहते हैं. मानव वही है जो आगे बढे, संस्कारों से अपनी जिंदगी को इज्जत के साथ जिए और वही मानव सही माने में जिंदगी को जीता है.

Collection of Thought 231

Happiness when shared always increases and makes everyone else.

साझा करने पर खुशी हमेशा बढ़ती है और सभी को खुश बनाती है.

सुविचार 1168

निश्चित उद्देश्य वाले व्यक्ति कुछ भी कर सकते हैं, क्यों कि उन की प्रबल इच्छाशक्ति को कोई दूसरी शक्ति नहीं रोक सकती.

Collection of Thought 230

Be happy not because everything is good, but because you can see the good side of everything.

खुश रहो इसलिए नहीं कि सब कुछ अच्छा है, बल्कि इसलिए कि आप हर चीज का अच्छा पक्ष देख सकते हो.

मस्त विचार 1095

यार से ऐसी यारी रख ,दुःख में भागीदारी रख,

चाहे लोग कहे कुछ भी, तू तो जिम्मेदारी रख,

वक्त पड़े काम आने का, पहले अपनी बारी रख,

मुसीबतें तो आएंगी, पूरी अब तैयारी रख,

कामयाबी मिले ना मिले,जंग हौंसलों की जारी रख,

बोझ लगेंगे सब हल्के, मन को मत भारी रख,

मन जीता तो जग जीता,कायम अपनी खुद्दारी रख.

सुविचार 1167

आदमी की खुशहाली उसकी सच्चरित्रता का ही फल है, कष्ट के कारण दूर करने पर ही कष्ट दूर हो सकते हैं.

Collection of Thought 229

The nice thing about egotists is that they don’t talk about other people.

अहंकारियों के बारे में अच्छी बात यह है कि वे दूसरे लोगों के बारे में बात नहीं करते हैं.

मस्त विचार 1094

अपनी जिंदगी को एक नया ख्वाब तो दो.

चाहे पूरा ना हो…..आवाज तो दो.

एक दिन पूरे हो जाएंगे.. सारे ख्वाब तुम्हारे.

सिर्फ सोचो नहीं….एक शुरुआत तो दो.

अपनी जिंदगी को एक नया ख्वाब तो दो.

सुविचार 1166

शब्दों के पीछे रही भावना का अध्ययन करना चाहिए, केवल शब्दों को नहीं पकड़े रहना चाहिए.
error: Content is protected