Collection of Thought 208

It’s not enough that we do our best ; sometimes we have to do what’s required.

यह काफी नहीं है कि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करें; कभी-कभी हमें वह करना पड़ता है जो आवश्यक है.

सुविचार 1144

जो दूसरों को जीतता है वह मजबूत है और जो स्वयं को जीतता है वह शक्तिमान है.

Collection of Thought 207

Perfection is not attainable, but if we chase perfection we can catch excellence.

पूर्णता प्राप्य नहीं है, लेकिन अगर हम पूर्णता का पीछा करते हैं तो हम उत्कृष्टता को पकड़ सकते हैं.

सुविचार 1143

माचिस की तीली के सिर होता है पर दिमाग नहीं, इसलिए वह थोड़े से घर्षण से जल उठती है. हमारे पास सिर भी है और दिमाग भी, फिर भी हम छोटी- सी बात पर उत्तेजित क्यों हो जाते हैं ?

Collection of Thought 206

We know what we are, but know not what we may be.

हम जानते हैं कि हम क्या हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि हम क्या हो सकते हैं.

मस्त विचार 1059

झांक रहे सब सबके आँगन, अपने आँगन झाँके कौन?

ढूँढ रहे दुनियाँ में खामी, अपने मन में झाँके कौन?

सबके भीतर चोर छुपा है, उसको अब ललकारे कौन?

दुनियाँ सुधरे सब चिल्लाते, खुद को आज सुधारे कौन?

पर उपदेश कुशल बहुतेरे, खुद पर आज बिचारे कौन?

हम सुधरें तो जग सुधरेगा, इस मुद्दे पर सब हैं मौनं.

सुविचार 1142

गलती कोई भी कर सकता है, परंतु मूर्ख के अतिरिक्त कोई उस को जारी नहीं रखेगा.
error: Content is protected