Collection of Thought 136

“When you can’t change the direction of the wind, just adjust your sails.

जब आप हवा की दिशा नहीं बदल सकते, तो बस अपने पाल को समायोजित करें.

सुविचार – “इंसानियत गंवा रहे हैं हम.!!” -1064

“इंसानियत गंवा रहे हैं हम.!!”

_ खूब तरक्की कर रहे हैं ना हम… खुद को झोक दिया है पैसा कमाने के लिए घर में सुख सुविधा भरने के लिए.. जब की अंदर से मन खाली है.
_ कहां से कहां पहुंच गए विकास के नाम पर.. हमे पता ही नही पीछे क्या छूट रहा है ???
_ कुछ रेत की तरह मुट्ठी से फिसल रहा है …जिसे सब हम जान रहे हैं…
_ जीवन की दौड़ इतनी तेज हो गई है कि उसको बचाने की चाहत रही नहीं है किसी में…वो है. ” हमारे अंदर की भावनाएं”
_ पहले पड़ोसी के घर में भी कुछ होता था ना उनके साथ साथ अगल-बगल रोज दुखी हो जाते थे …अब तो कोई फर्क नहीं पड़ता …
_ सीधी सी बात है.. सीधा सा कहना है लोगों का… अपने काम से मतलब रखिए ज्यादा अच्छा रहेगा भैया.. हम तो किसी के बीच में बोलते नहीं है..
_ और यह चीज अनायास …बोलते बोलते प्रथा के रूप ले रही है,
_ जबकि वास्तव में अगर हम इंसान है तो, इंसान को इंसान की जरूरत पड़ेगी ही…
_ हम समझ नहीं रहे हैं, हम क्या दे रहे हैं… अपने अगली पीढ़ी को… नकलीपन… अकेलापन… एकाकीपन..!!
_ जाने अनजाने हम उनको स्वार्थी बना रहे हैं खुद को स्वार्थी बन रहे हैं और आधुनिकता के नाम पर अपने आप को हमने मशीन बना लिया है …
_ जहां हम हर बात का हिसाब रखने लगे हैं हंसने का भी रोने का भी…
_ कब हमें हंसना है और कब हमें रोना है..
_ इतने हम प्रैक्टिकल हो गए हैं कि अपने इमोशंस को दिखाने में भी डरने लगे हैं कि लोग क्या कहेंगे और कहीं ना कहीं हमें भी दूसरों के भावनाएं नकली और कागजी लगने लगी हैं…
_ चीजों को तो हम बचा रहे हैं… इंसानियत गंवा रहे हैं.!!
हम मशीन नहीं, इंसान हैं.
_ और इंसानों को जीना भी होता है, सिर्फ़ टिके रहना नहीं.!!

मस्त विचार 975

हम रिश्तों को ओर अधिक बेहतरीन बना सकते हैं !

“अपनी सोच में छोटा सा बदलाव करके !

“कि सामने वाला गलत नही है !

“सिर्फ हमारी उम्मीद से थोड़ा अलग है.

सुविचार 1063

इस धरती पर कोई ऐसा अमीर अभी तक पैदा नहीं हुआ, जो बीते हुए समय को खरीद सके.

इसलिए हर पल खुश होकर जियो, व्यस्त रहो, पर साथ में मस्त रहो, सदा स्वस्थ रहो.

Quotes by मिशेल लेबोएफ

धन को बरबाद करने पर तो आप केवल निर्धन होते हैं, लेकिन समय को बरबाद करने पर आप जीवन का एक हिस्सा गंवा देते हैं. 

मस्त विचार 974

न हों पतझड़ तो बहारें किस काम कीं.

संघर्ष बिना ज़िन्दगी ये बस नाम की.

मुकाम पर पहुँचा तू अपने वजूद को.

हार जाएगा,परवाह की जो अंजाम की. 

मस्त विचार 973

चेहरे की हँसी से गम को भुला दो, कम बोलो पर सब कुछ बता दो,

खुद ना रूठो पर सब को हँसा दो,

यही राज है ज़िन्दगी का, कि जियो और जीना सीखा दो.

सुविचार 1062

गुण से भरी हुई बातें अपना लेनी ही चाहिए, उनका कहने वाला कोई भी क्यों न हो.

Collection of Thought 135

When you are enlightened with knowledge, you are never lost in the materialistic world.

जब आप ज्ञान से प्रबुद्ध होते हैं, तो आप भौतिकवादी दुनिया में कभी नहीं खोते हैं.

error: Content is protected